आज का राशिफल | 20 अगस्त 2026, गुरुवार, दूर्वाष्टमी यानी आठूं पर्व पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 20 अगस्त 2026, गुरुवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और विशाखा नक्षत्र का संयोग है, जो सुबह 9:08 बजे तक रहेगा। इसके बाद अनुराधा नक्षत्र प्रारंभ होगा। आज दूर्वाष्टमी यानी आठूं पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के प्रतीक दूर्वाधारण की परंपरा है। अंकुरित अनाज बिरुड़ को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। कुमाऊं में गौरा-महेश्वर के सामने कीर्तन, भजन और झोड़ा गाकर उन्हें विदाई देने के बाद विसर्जन किया जाता है।

आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: विशाखा सुबह 9:08 बजे तक, इसके बाद अनुराधा
सूर्योदय: प्रातः 5:48 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:45 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
विशेष: दूर्वाष्टमी यानी आठूं पर्व

आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   डोईवाला में रफ्तार का कहर: पिकअप से टकराई ईको, चार की मौत; तीन घायल

♋ कर्क:
रुके कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
♌ सिंह:
विशेष लाभ के योग हैं। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका हुआ धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा के योग हैं, लेकिन रोजगार को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

♎ तुला:
मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट के पिता उमेद सिंह बिष्ट का निधन

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440