समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 21 अगस्त 2026, शुक्रवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और अनुराधा नक्षत्र का संयोग है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: अनुराधा
सूर्योदय: प्रातः 5:49 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:44 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नए काम की शुरुआत के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला:
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♏ वृश्चिक:
काम की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीति में लाभ होगा।
♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में शुभ समाचार मिलेगा।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि और यात्रा के योग हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



