शनिवार का पंचांग: सूर्योदय 5:26 बजे, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:48 बजे तक, एकादशी तिथि क्षय होने से संन्यासी आज रख सकते हैं व्रत
समाचार सच , धर्म डेस्क|
आज का पंचांग – शनिवार, 11 जुलाई 2026
श्रीसंवत: 2083
श्रीशाके: 1948
सूर्य: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म
मिथुनार्क: 27 गते
मास: आषाढ़
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: द्वादशी
वार: शनिवार
सूर्योदय: प्रातः 5:26 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:12 बजे
राहुकाल: प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
विशेष: एकादशी तिथि क्षय होने के कारण संन्यासी आज एकादशी व्रत का पालन कर सकते हैं।
आज का राशिफल
मेष
धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और लंबे समय से रुका कार्य पूरा होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
वृषभ
रोजगार के क्षेत्र में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के साथ नए कार्यों की योजना बन सकती है। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
कर्क
लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा तथा मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान पक्ष की चिंता बनी रह सकती है।
सिंह
विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या बदलाव की संभावना है। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग रहेगा। अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
कन्या
रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के संकेत हैं। अचानक यात्रा हो सकती है। रोजगार को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अनावश्यक तनाव से बचें।
तुला
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए उतार-चढ़ाव का दिन रह सकता है।
वृश्चिक
संकल्पित कार्य पूरे होने की संभावना है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा का योग है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
धनु
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विशेष लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मकर
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से राहत मिलेगी। किसी विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें तथा अधिकारियों से मतभेद से बचें।
कुंभ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव कम होगा।
मीन
अचानक यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा तथा स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन सकती है।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



