आज का पंचांग, 10 जुलाई 2026: योगिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि प्रातः से सुबह 8:17 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। आज स्मार्त एवं वैष्णव दोनों संप्रदायों द्वारा योगिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।

आज का पंचांग
दिनांक: 10 जुलाई 2026, शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: उत्तरायण
ऋतु: ग्रीष्म
सूर्योदय: प्रातः 5:25 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:12 बजे
राहुकाल: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृषभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा या रोजगार में बदलाव संभव है।
♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   भवाली नरेश पांडे केस में बड़ा मोड़ः पहली शिकायतकर्ता युवती पुलिस हिरासत में, देर रात तक चली पूछताछ

♋ कर्क: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह: करियर की चिंता दूर होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार और नौकरी में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। भगवान गणेश की आराधना लाभदायक रहेगी।
♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। रोजगार में उन्नति के योग हैं।

♎ तुला: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है। कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में सम्मान मिलेगा और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
♐ धनु: परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राजनीति में लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   योगिनी एकादशी 2026: योगिनी एकादशी में पर जलाएं दीपक बढ़ेगा धन, धान्य

♑ मकर: मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
♒ कुम्भ: मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।
♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440