टीपी नगर चौकी पुलिस ने जुआ खेलते आठ लोग दबोचे, 40 हजार की नगदी बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। टीपी नगर चौकी पुलिस ने जुआ खेलते आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 40 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। सभी के खिलाफ गैंबलिंग ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरुवार रात पुलिस रामपुर रोड क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि पंचायत घर तिराहे के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे त्रिलोक सिह निवासी किशनपुर देवलचौड़, नईम निवासी किशनपुर, पंकज कुमार निवासी बजवालपुर, ललित मोहन पाण्डे निवासी देवलचौड़, दीवान सिह निवासी मोटा हल्दू, सुभम आर्य निवासी बेडा पोखरा, साकिब निवासी बजवालपुर, सुशील निवासी आनन्द लोक कालोनी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से पुलिस को 40700 रुपये भी बरामद हुए। एसआई संजीत कुमार राठौर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खटीमा में 8 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का लोकार्पण, सीएम धामी ने किया शुभारंभ; विस्तार के लिए 1.5 करोड़ की घोषणा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440