व्यापारियों ने किया उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर का स्वागत अभिनंदन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई नैनीताल के व्यापारियों ने भाजपा नेता डॉ. अनिल कपूर उर्फ डब्बू के उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष बनने पर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर डॉ0 अनिल कपूर ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पद की गरिमा को बनाये रखते हुए व्यापारियों और किसानों के हितों हेतु कार्य करूंगा और आधुनिक मंडी का निर्माण करने हेतु प्रयासरत रहूँगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और किसानों के बीच समन्वय स्थापित करा कर प्रदेश को कृषि क्षेत्र में प्रगति के पथ पर ले जाने हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

यहां रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने संयुक्त रूप में डॉ0 अनिल कपूर का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि डब्बू जी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से हमारे मंडी के व्यापारियों को अत्यधिक प्रसन्नता हुई है। अब मंडी संबंधित कार्य के लिए हमें देहरादून के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता तथा जिला महिला पदाधिकारियों द्वारा शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर अनिल कपूर का स्वागत किया।
सम्मान समारोह में मंडी से प्रेम गुप्ता, नीरज गुप्ता, फंटूश भाई, सुभाष मोंगा, जसपाल मालदार, सुरेश मित्तल, राजीव अग्रवाल, डॉ वारसी, गिरीश गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रोहित गर्ग, पुनीत साहनी, आलू फल आढ़ती अध्यक्ष जोशी, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ भट्ट, युवा महनगर अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला महिला महामंत्री ऊर्वशी बोरा, प्रदेश मंत्री शांति जीना, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री मदन फर्त्याल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील भारद्वाज, ट्रांसपोर्ट नगर से इंद्र कुमार भूटियानी, अमरजीत सेठी, प्रदीप सब्बरवाल, हाजी नफीस, केनेडी सचदेवा सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440