देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, पांच की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/पौड़ी। उत्तराखंड में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही थी। कुंडाधार के समीप अचानक वाहन चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस एवं प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से पांच शवों को बाहर निकाला गया, जबकि एक घायल को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के समय वाहन में छह से सात लोगों के सवार होने की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा महा सफाई अभियान, हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने बनाई तीन स्तरीय टीमें
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440