टनकपुर से सीधे नांदेड़ साहिब जाएगी ट्रेन, उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात; श्रद्धालुओं का सफर हुआ आसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, खटीमा। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र टनकपुर से महाराष्ट्र के पवित्र तीर्थ नांदेड़ साहिब तक अब सीधी रेल यात्रा संभव हो गई है। लंबे समय से प्रतीक्षित टनकपुरदृनांदेड़ साहिब साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ हो गया है। नई रेल सेवा से सिख श्रद्धालुओं को तख्त श्री हज़ूर साहिब के दर्शन के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। साथ ही उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच धार्मिक पर्यटन, व्यापार और रेल संपर्क को भी नई मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देहरादून पहुंचा श्रीलंका का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

कार्यक्रम के दौरान पुष्कर सिंह धामी और देवेंद्र फडणवीस ने वीडियो संदेश भेजकर इस रेल सेवा को दोनों राज्यों के बीच आस्था, संस्कृति और पर्यटन को जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नई रेल सेवा उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच विकास की नई कड़ी साबित होगी। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन केवल दो राज्यों को नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को भी जोड़ने का कार्य करेगी।

रेलवे के अनुसार, 17632 टनकपुरदृनांदेड़ साहिब एक्सप्रेस 14 जुलाई 2026 से प्रत्येक मंगलवार सुबह 9रू00 बजे टनकपुर से रवाना होकर अगले दिन शाम 4रू30 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -   बुलंदशहर यूपी का कपिल आया था रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड…एक पल में उजड़ गया परिवार

वहीं 17631 नांदेड़दृटनकपुर एक्सप्रेस 12 जुलाई 2026 से प्रत्येक रविवार रात 11रू40 बजे नांदेड़ से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5रू55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

नई रेल सेवा से उत्तराखंड के श्रद्धालु अब सीधे तख्त श्री हज़ूर साहिब पहुंच सकेंगे। वहीं महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को उत्तराखंड स्थित नानकमत्ता साहिब और रीठा साहिब के दर्शन के लिए भी सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

रेलवे का मानना है कि इस ट्रेन से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन, स्थानीय कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440