रुद्रपुर में ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। यहां रविवार की रात को देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। सोमवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

जानकारी के अनुसार से 40 वर्षीय राजमिस्त्री अर्जुन सिंह पुत्र राम बहादुर ट्रांजिट कैंप, विवेकनगर में रहता है। रविवार की रात को अर्जुन किसी से कार्य के रुपये लेने घर से निकला था। रास्तें में वह सिंह कालोनी के पास देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। राहगीरों ने सूचना पर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली पुलिस कर्मियों के साथ मौेके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440