दिवंगत आंदोलनकारियों को अर्पित की श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने उत्तरकाशी के दो राज्य आंदोलनकारियों नवीन कुमार जैन और कमला राणा के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज यमुना घाटी के आंदोलनकारियों को भेजे एक संदेश में धीरेंद्र प्रताप ने दोनों आंदोलनकारियों को राज्य आंदोलन का श्रेष्ठ सिपाही बताया और कहा कि उनकी असामयिक मौत से उन्हें गहरा धक्का लगा है। राज्य सरकार की आंदोलनकारियों के प्रति उपेक्षा से दुखी धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 23 दिसंबर को अब राज्य आन्दोलनकारियों ने फिर से देहरादून में सरकार के विरुद्ध सत्याग्रह करने का फैसला किया है। उन्होंने सभी आंदोलनकारियों से 23 दिसंबर को ” देहरादून चलो” का आह्वान किया। इससे पूर्व यमुना घाटी में आयोजित एक शोक सभा में राज्य आंदोलनकारियों ने नवीन कुमार जैन और कमला राणा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक सभा में शामिल लोगों में बाल गोविंद डोभाल, जेएस चौहान, गणेश रमोला, अर्जुन सिंह रावत, राकेश, शरद पूरन सिंह, बचन सिंह राणा, हरि सिंह रावत, वासुदेव प्रसाद डिमरी, विनोद प्रसाद, रघुवीर सिंह पवार, दयानंद रमोला, बचन सिंह शाह, पृथ्वी सिंह पवार, कामरेड बलवीर सिंह रावत, विनोद पवार आदि शामिल थे। सभा की अध्यक्षता बाल गोविंद डोभाल ने की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440