समाचार सच, देहरादून। एक ट्रक मे अचानक आग लग गई। जिसे समय रहते आशा रोड़ी पुलिस चौकी मे तैनात पुलिसकर्मियाे ने पानी की सहायता से बुझा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पुलिस चौकी आशा रोड़ी काे सूचना मिली की पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर आगे सहारनपुर की तरफ एक ट्रक मे अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मे तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास किये। अथक प्रयास के उपरांत चौकी आशा रोड़ी पुलिस द्वारा पानी की सहायता से आग काे बुझाया गया। पुलिस के अनुसार किसी भी प्रकार की जान व माल की क्षति नहीं हुई है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


