नशीले इंजेक्शनों के जखीरे के साथ दो भाई गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Two brothers arrested with a cache of drug injections

समाचार सच, रुद्रपुर। पुलिस ने नशे के इंजेक्शन (drug injections) का कारोबार करने वाले दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 144 नशीले इंजेक्शन (144 drug injection) भी बरामद हुए है। पकड़े गये आरोपी नशे के इंजेक्शन (144 drug injection) उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh) के मुरादाबाद (Mordabad) से लाकर उधमसिंह नगर जिले (Udhamsingh Disttic) में सप्लाई करते थे।

जनपद यूएस नगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तहत कोतवाली पुलिस और एएनटीएफ टीम (ANTF Team) सिंबल सिनेमा के पास चेकिंग अभियान पर थी। तभी मैदान में उन्हें दो संदिग्ध दिखायी दिए। टीम द्वारा बुलाये जाने पर दोनों भागने लगे। टीम ने त्वरित कार्रवाई कर उन दोनों दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से प्रतिबंधित नशे के 117 इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गये आरोपी सगे भाई है।

यह भी पढ़ें -   पितृ पक्ष 2026: पितृ पक्ष के दौरान इनमें से कोई जीव घर या आसपास दिखाई दे तो उसे भगाने के बजाय अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन कराएं

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद्दीन उर्फ मामू, नन्हे निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर बताए हैं। यह दोनों प्रतिबंधित इंजेक्शन मुरादाबाद यूपी से लेकर आते हैं। वहीं रुद्रपुर व ट्रांज़िट कैम्प क्षेत्र में नशेड़ियो को ऊंचे दामों में बेचते हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440