अवैध तमंचे व 4 जिंदा कारतूस के साथ दबोचे दो बदमाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर अवैध तमंचे व 4 जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त बदमाशों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिली कि दो बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए शनिबाजार गेट के पास घेराबंदी कर दी। इस बीच पुलिस ने एक स्कूटी को चैकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो चालक से गति बढ़ा दी। इस बीच मोड़ पर स्कूटी रपट गई और पुलिस ने उसमें सवार दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी में पुलिस को अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस व तीन वाहनों के कटे हुए चेसिस के टुकड़े बरामद हुए। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम नाजिम पुत्र मिद्दन निवासी गौजाजाली उत्तर निकट हिमालया स्कूल बनभूलपुरा व सुलेमान पुत्र साबिर निवासी गौजाजाली उत्तर निकट हिमालया स्कूल बनभूलपुरा बताये। पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि उक्त चेचिस के पार्ट्स उन वाहनों के हैं, जिन्हें वह कटवा चुके हैं। इन्हें भी वह बेचने की फिराक में थे। बदमाश बरामद स्कूटी के कागजात भी पुलिस को नहीं दिखा पाये हैं।
बनभूलपुरा एसओ सुशील कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है। इन दोनों से गिरोह के अलावा वाहन चोरी की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई कृपाल सिंह, मनोज कुमार व सिपाही छोटे लाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440