इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में दो दिवसीय स्पोर्ट मीट ‘स्पर्धा’ की धूम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पौलीशीट स्थित इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन परिसर में आज दो दिवसीय स्पोर्ट मीट ‘स्पर्धा’ की शुरूआत हुई। मुख्यअतिथि कॉलेज निदेशक दीपक बल्यूटिया ने खेल दिवस के उद्घाटन की घोषणा करते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारों को खुले-नीले आकाश में उड़ाकर औपचारिक रूप से इसे प्रारंभ किया। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक दीपक बल्यूटिया ने कहा कि वे उन सभी अवसरों पर बहुत अधिक उत्साहित अनुभव करते हैं जब भी वे काॅलेज के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। उन्होनें कहा मैं फिर वह उक्ति दोहराना चाहता हूँ कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। इसलिए शिक्षा में शारीरिक गतिविधियों का होना अत्यधिक आवश्यक है। खेलों में भाग लेना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जीतना और हारना बहुत सामान्य बातें हैं।

इस मौके पर काॅलेज सचिव संजय जैन ने मुख्यअतिथि को फूलों का गुच्छा देकर उनका स्वागत किया। वहीं प्राचार्या डॉ0 सीमा धानिक ने अतिथि का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होनें कहा कि खेल-संसार में शांति वह सद्भावना बनाए रखने का काम भी करते हैं। इसलिए खेलों को अनिवार्य विषय बनाए जाने पर जोर दिया जाए।

इस मौके पर छात्रा वृंदा पंत ने अपने भाषण से खिलाड़ियों को आने वाली कठिनाईयों के बारे मे बताया। कार्यक्रम इन्चार्ज छात्र हर्षित चौहान ने सभी प्रतियोगियों को खेल दिवस पर खेलों के प्रति पूरी निष्ठा तथा स्वस्थ प्रतियोगी भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान पहले दिन विद्यार्थियों में वाॅलीबाल, खो-खो, ­ऊंची कूद, शाॅट-पुट, 50 व 100 मीटर दौड़ आदि के मुकाबले करवाए गए। जिसमें काॅलेज के शिक्षक गणेश सिंह ने रेफरी की अहम भूमिका निभायी।

यह भी पढ़ें -   माइनस तापमान में बुखारी ने मचाई तबाही! एसएसबी बैरक में अचानक धमाका, 60 जवानों ने भागकर बचाई जान

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिक्षकगणों में डॉ0 गायत्री मठपाल, डॉ0 रूपा पालीवाल, डॉ0 प्रमिला सुयाल, भारती भंडारी, दीप्ति बरोला, दीपिका धानिक, मोहना बिष्ट, प्रियंका साह, गणेश सिंह, पवन सहित कॉलेज स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

यह भी पढ़ें -   रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर शहीद आंदोलनकारियों को नमन, दोषियों को सजा दिलाने की उठी मांग

Two day sports meet ‘Spardha’ celebrated at Inspiration College of Teacher Education

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440