हल्द्वानी में मंडी कैंटीन के पास दो जुआरियों को हजारों की नगदी व ताश की गड्डी के साथ पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की मंडी चौकी पुलिस ने दो जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके उनके पास से ताश की गड्डी और 7520 रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने उन पर जुआ अधिनियम तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।

मंडी चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात मुखबिर की सूचना पर गल्ला मंडी कैंटीन के पास बने टीन शेड में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मारा गया। इस बीच कुछ लोग पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया। जबकि अन्य भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवकों के पास से ताश की गड्डी और 7520 रूपये की नगदी बरामद हुई। जुआरियों ने अपने नाम जितेन्द्र जैन पुत्र स्व. संतोष जैन निवासी मोरारजी नगर पुरानी धान मिल, बरेली रोड व शबाब पुत्र स्व. जाहिद निवासी लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा बताये। पुलिस ने पकड़े गये जुुआरियों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440