अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार करने वाले दो शराब तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Two liquor smugglers arrested for illegal business of raw liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरगलिया थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध रूप से कच्ची शराब का कारोबार करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न्यायालय में पेश किया है।

चोरगलिया थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान दौला बाजपुर के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 34 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। इस पर तस्कर अमित कुमार पुत्र दिनेश आर्या निवासी ग्राम दौलाबाजपुर, चोरगलिया को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा हरप्रीत सिंह उर्फ कुक्कू पुत्र स्व. दर्शन सिंह निवासी ग्राम रूपपुर पोस्ट दौलतपुर, चोरगलिया को भी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 33 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुए। पुलिस ने तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440