घरेलू कलह से दो जिन्दगी हारी, पत्नी ने गटका जहर तो पति ने बंदूक से खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

खबर शेयर करें

मृतक अखिल भारत हिन्दू महासभा का उत्तराखण्ड प्रदेश संयोजक तथा पेशे से प्रापर्टी डीलर था

समाचार सच, हल्द्वानी। घरेलू कलह और उसके तनाव के चलते रोज ही कहीं न कहीं कोई न कोई परिवार उजड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके कोई भी इनसे सबक नही ले रहा जिसके चलते ऐसी घटनाओं का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसी क्रम में अब जनपद नैनीताल के हल्द्वानी महानगर में रविवार के दिन घरेलू कलह के चलते एक ऐसी ही दिल को झकझोरने वाली घटना सामने आई है। जहां कलह के चलते घर पर ही जहां पत्नी ने विषाक्त पदार्थ गटक लिया। वहीं पति ने जहां खुद को लाईसेंसी बंदूक से गोली मारी ली। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही पूरे इलाके में लोग न सिर्फ अचम्भित रह गए बल्कि शोकाकुल भी हो गए। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी झगड़े से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरानगर चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित सरगम सिनेमा हॉल के पीछे केआर गार्डन निवासी 45 वर्षीय चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र भगवान सहाय श्रीवास्तव व उनकी पत्नी 41 वर्षीय दीपा श्रीवास्तव ने रविवार को दिन में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। दिनदहाड़े गोली घर में चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवारजन व लोग चन्द्रप्रकाश के घर की तरफ दौड़ पड़े। घर के अंदर पहुंचे तो नजारा देखकर पैरों तले जमीन खिसक गयी। चन्द्र प्रकाश का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। जबकि दीपा बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिवारजन दीपा को बेस चिकित्सालय ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पारासन, कोतवाल संजय कुमार, हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। चन्द्र प्रकाश के शव के पास ही उनकी लाईसेंसी दो नाली बंदूक भी पड़ी हुई थी। जबकि मौके से नुवान की खाली शीशी भी पुलिस को बरामद हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतया पहले दीपा ने जहरीला पदार्था गटक लिया होगा। यह सब देखकर दीपा ने भी जहरीला पदार्थ गटक लिया होगा।
बताया जाता है कि चन्द्र प्रकाश की एक पुत्री का विवाह हो चुका है। जबकि दूसरी पुत्री को दंपत्ति ने घटना से पूर्व ही कहीं भेज दिया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर सीओ शांतनु पारासर के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना प्रतीत हो रहा है। दंपत्ति के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। कारणों का पता लगाने के लिए उसी मकान की ऊपरी व निचली मंजिल में रहने वाले चन्द्र प्रकाश के भाईयों के अलावा उनकी पुत्री से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बहरहाल दंपत्ति के आत्महत्या करने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इधर दंपत्ति के आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मृतक चन्द्रप्रकाश अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तराखण्ड का प्रदेश संयोजक था और पेशे से प्रापर्टी डीलर था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440