सुरक्षा दीवार को लेकर दो पड़ोसी भिड़े

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सुरक्षा दीवार को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाये हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र के पॉलीसीट क्षेत्र का है। यहां रहने वाले सीमा सड़क संगठन बल में तैनात चंचल सिंह गड़िया के अनुसार पड़ोस में रहने वाला रमेश सिंह बिष्ट का परिवार उसकी पत्नी व बच्चों को प्रताड़ित करता है। उसने अपने छत का पानी उसकी भूमि में डालकर बहाव दीवार से रोक रखा है। जिससे उसके मकान को क्षति पहुंच रही है। दीवार हटाने की बात कहने पर यह परिवार उसके बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है। साथ ही डराता धमकाता है। इधर इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से कमला देवी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कहा है कि पड़ोसी पुष्पा गड़िया ने सुरक्षा दीवार को किसी व्यक्ति की मदद से तोड़ दिया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई है। इतना ही नहीं यह भी आरोप है कि उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440