उत्तराखंड में दो अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, कर्मेंद्र सिंह बने अपर सचिव, अजयवीर को गन्ना-चीनी मिल की कमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान।
उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनकी तैनाती के आदेश जारी किए हैं। शासन के आदेश के अनुसार आईएएस अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को अपर सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पीसीएस अधिकारी अजयवीर को डोईवाला स्थित गन्ना-चीनी मिल का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी पिछले कुछ समय से नई तैनाती का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले हरिद्वार जमीन घोटाला प्रकरण की जांच के दौरान दोनों अधिकारियों के नाम सामने आए थे। मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति किए जाने के बाद शासन स्तर से उन्हें निलंबित भी किया गया था।

अब शासन की ओर से नई तैनाती दिए जाने के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिल गई है। कर्मेंद्र सिंह महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग में अपनी सेवाएं देंगे, जबकि अजयवीर डोईवाला गन्ना-चीनी मिल के अधिशासी अधिकारी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह भी पढ़ें -   नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 586 मौतें, 2,400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों की तलाश, भारत ने भेजी राहत की तीसरी खेप

गौरतलब है कि उत्तराखंड में हाल के दिनों में प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादलों के बाद अब इन दो अधिकारियों की नई तैनाती को भी शासन की प्रशासनिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440