हल्द्वानी में भवन निर्माण सामग्री के नाम पर दो लोगों ने एक महिला से ठगी लाखों की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भवन निर्माण सामग्री के नाम पर दो लोगों ने महिला से लाखों की रकम ठग ली गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में ग्राम करायल चतुर सिंह पोस्ट आनन्दपुर निवासी प्रमिला पाल फिलख्वाल पत्नी कुन्दन सिंह पिलख्वाल ने कहा है कि भवन निर्माण के लिए उसने अंसारी ट्रेडर्स नामक फर्म के संचालकों से संपर्क किया। फर्म संचालकों दरोगा अंसारी, जमीर अंसारी पुत्र अदालत अंसारी निवासी ब्यूरा खाम, नयी बस्ती काठगोदाम ने भवन निर्माण सामग्री के नाम पर उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 14 लाख की रकम ले ली। ठेकेदारों ने करीब 8 लाख का काम तो कर दिया। लेकिन उनसे 5.93 लाख अधिक ले लिए गए। रकम वापस करने की बात को वह पिछले दो वर्षों से टालते आ रहे हैं। आरोप है कि अब पैसे मांगने पर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। पीड़िता ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। मामले में पुलिस से रकम वापस दिलाने के साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440