दो लोगों ने लगाया मौत को गले, एक ने गटका जहर व दूसरे लगाई फांसी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यहां प्रेमनगर क्षेत्र से दो व्यक्तियों द्वारा आत्महत्या करने की सूचना आ रही है। इनमें एक मजदूरी करता था तो दूसरा सब्जी बेचता था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि दोपहर में डाकरा बाजार से किसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान रुद्रभवन भवन डाकरा बाजार निवासी शंभू साहनी के रूप में हुई। शंभू सब्जी बेचता था और डाकरा बाजार में ही किराये के कमरे में रहता था। दूसरी ओर ठाकुर रोड पर किराये के कमरे में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि मूल रूप से कसदेवरा अंगरा सिवान बिहार का रहने वाला बाबू लाल महतो ठाकुरपुर में किराये के कमरे में रहता था। शाम को उसने कमरे में फंखे से फंदा लगाकर उससे आत्महत्या कर ली। बाबूलाल दून में मजदूरी करता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सुबह 5 बजे बिजली विभाग की बड़ी छापेमारी, 108 मामलों में एफआईआर की तैयारी; मीटर सीज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440