भारी मात्रा में चरस व अवैध तमंचे के साथ दो तस्कर गिफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस व एडीटीएफ की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इस कारोबार में वर्चस्व बनाने के लिए रखा गया अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को संबंधित धाराओं में कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया है। नशामुक्ति अभियान के तहत गठित एडीटीएफ, एसओजी व टीपीनगर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने चौकिंग के दौरान नीलांचल कॉलोनी फेज 2 के पास जा रहे दो युवकों को शक होने पर रोक लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक किलो 800 ग्राम चरस, अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस व 33 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई। इस पर अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र स्व. राम दत्त गहतोड़ी निवासी नीलांचल कॉलौनी फेज 2 हल्द्वानी व मनोज सिंह बिष्ट पुत्र पूरन सिंह निवासी मोहल्ला सिनोली दुर्गा मंदिर के पास रानीखेत जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये तस्कर सुशील की नीलांचल कॉलोनी में साईकिल रिपेयरिंग की दुकान है। जिसकी आड़ में वह पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दामो में चरस लाकर अवैध चरस का कारोबार करता है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए वह अवैध तमंचे का इस्तेमाल करता था। जिसके बल पर वह इस कारोबार में अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता था। तस्करों ने पुलिस को यह भी बताया कि देवीधूरा निवासी चन्द्रशेखर नामक सख्श से खरीद कर लाते हैं और हल्द्वानी में महंगे दामों में बेचने का कार्य करते हैं। पुलिस के अनुसार दोनों से उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है, जिन्हें वह हल्द्वानी में चरस बेचने का काम करते थे। पुलिस अब चन्द्रशेखर के साथ ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कोतवाल संजय कुमार, टीपीनगर चौकी प्रभारी सतीश कुमार शर्मा, गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़, एसओजी के एसआई रवि सैनी, कांस्टेबल कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, अनिल टम्टा आदि शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440