समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने दो और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के पास से लाखों की स्मैक तो दूसरे के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिबाजार क्षेत्र से एक नशे के सौदागर को दबोच लिया। उसके पास से पुलिस को 10.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। तस्कर ने अपना नाम शम्मी मौर्य पुत्र बलदेव मौर्य निवासी आजादनगर किच्छा बताया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह स्मैक किच्छा से लाता है और यहां उसे बेचने का काम करता है। उसने पुलिस के समक्ष इस कारोबार से जुड़े कई नाम भी उजागर किए हैं। जिसके आधार पर पुलिस अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
इधर पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने जब टैम्पो संख्या यूके04-टीबी 1477 को जांच के लिए रोका तो उसमें से सात पेटी देसी शराब की बरामद हुई। इस पर टैम्पो चालक गोकुल आर्या पुत्रा नंद किशोर आर्या निवासी नवाड़े खेड़ा गौलापार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि उक्त शराब वह ठेके से लेकर आया था और उसे ग्रामीण क्षेत्रों में महंगे दामों में बेचने की योजना थी। पुलिस ने पकड़े गये नशे के सौदागरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



