छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर दो छात्र चढ़े मोबाइल टावर पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज के दो छात्र बुधवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गए। जहां एक छात्र सर्वे चौक के पास टावर पर चढ़ा, वहीं दूसरा डीएवी कॉलेज के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अलग-अगल स्थानों पर छात्रों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। छात्र सुबह आठ बजे टावर पर चढ़े हुए हैं। उन्हें नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं। कोरोना के कारण देहरादून में पिछले दो साल छात्रसंघ चुनाव नहीं हो पाए। इस साल अभी तक छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया घोषित नहीं होने पर छात्रों में आक्रोश है। सुबह मनमोहन रावत सर्वे चौक पर टॉवर पर चढ़ गया। छात्र सत्यम शिवम छात्र संगठन से जुड़ा है। सर्वे चौक पर एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के हाई राइज बिल्डिंग पर पहुंचने वाले ट्रक को बुला लिया गया है। इससे पहले गत शाम को पुलिस छात्रसंघ चुनाव को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को उठाने डीएवी कॉलेज पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और छात्रों में काफी देर तक वार्ता चलती रही। आखिर में पुलिस इन छात्रों को एक दिन की मोहलत दे लौट आई। रात डालनवाला इंस्पेक्टर एनके भट्ट पुलिस फोर्स लेकर डीएवी पहुंचे थे। इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि बुधवार तड़के एक बार फिर छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। वहीं मंगलवार को डीएवी में भूख-हड़ताल पर बैठे एक और छात्र अमन भटनागर की मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ी। उसे एम्बुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। उधर डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का धरना जारी रहा।

यह भी पढ़ें -   सरकारी गाड़ियों पर बड़ा एक्शन! अब अफसरों को बसों में करना होगा सफर, DM के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440