मुखानी थाना क्षेत्र के स्कूल में चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूल में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी के बर्तन व अन्य सामान बरामद किया गया है। पकड़े गये चोरों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। बता दें कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठघरिया में बीती 22 दिसम्बर को चोरों ने धावा बोल दिया था। चोर रसोई का ताला तोड़कर बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए रखे गये बर्तन व स्कूल परिसर में पड़ा लोहा चोरी कर ले गये थे। इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या रेखा परगांई ने मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुट गई। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो चोर चोरी का माल बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर स्कूल से चोरी गई थालियां व लोहा बरामद कर लिया है। पकड़े गये चोरों ललित राणा उर्फ लालू पुत्र त्रिलोक सिंह राणा निवासी पनियाली व मोहित देवका पुत्र बच्ची सिंह देवका निवासी ग्राम देवपुर देवका के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440