छलपूर्वक परीक्षा में सम्मलित होने पर दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। छलपूर्वक परीक्षा मे सम्मलित होने पर डोईवाला पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
डोईवाला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि एसएससी (एमटीएस) की परीक्षा देने के दौरान दीनदयाल मीणा की जगह उसका दोस्त आशुतोष रंजन परीक्षा देने पहुंचा। हस्ताक्षर और फोटो का मिलान नहीं होने पर जब चेकिंग अफसर को शक हुआ तो मामला पकड़ में आया। उन्होंने बताया कि आशुतोष मानपुर नालंदा और दीनदयाल करौली राजस्थान का रहने वाला है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला मे मुकदमा अपराध संख्या 230/22 धारा 419/420/120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। मामले की विवेचना चौकी प्रभारी हर्रावाला उप निरीक्षक नवीन डंगवाल के सुपुर्द की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रोज हिप्स की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग से पहाड़ में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त आय का रास्ता
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440