दो खुखरी के साथ दो युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना बसंत विहार पुलिस ने रात्रि चैकिंग में लॉक डाउन आदेश के उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो युवकों को रोक लिया। उनके पास से पुलिस को अवैध खुखरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन के साथ ही संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में बसंत विहार थाना पुलिस ने देर रात बाइक संख्या-यूके 07 एजे 8330 में जा रहे दो युवकों को रोक लिया। दोनों ने मास्क भी नहीं लगाये हुए थे और दुपहिया वाहन में डबल सवारी भी थी। इस पर पुलिस ने बाइक युवकों से पूछताछ शुरू कर दी। इस पर वह इधर-उधर की बातें बनाने लगे। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से दो खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों युवकों को सरेआम लॉक डाउन आदेश के उल्लंघन पर धारा 188/269/270 आइपीसी, 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

पुलिस के अनुसार आरोपी युवकों ने पूछताछ में अपने नाम अभिषेक पुत्र स्व. बिजेन्द्र कुमार निवासी 154 शास्त्रीनगर खाला थाना बसन्त विहार देहरादून, मनोज पुत्र स्व. सुरेश चन्द निवासी 138 ब्योम प्रस्थ जीएमएस रोड थाना बसन्त विहार देहरादून बताये हैं। दोनों के किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने का अंदेशा लगाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही दोनों का अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंदिरानगर चौकी प्रभारी नरेन्द्र पुरी, कांस्टेबल पंकज रावत, ललित मोहन, राजीव कुमार शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440