दो युवकों ने युवती की आपत्तिजनक हालत की वीडियो कॉल को किया रिकॉर्ड, ब्लैकमेल में मांगे 4 लाख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हैदरबाद और छत्तीसगढ़ के दो युवकों ने रायपुर क्षेत्र की एक युवती से पहले वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक हालत में आने को कहा। उस वीडियो को रिकॉर्ड करने के बाद उस युवती से ब्लैकमेल करने के नाम पर 4 लाख की मांग की। पीड़िता ने पुलिस में मामले की तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वो फंकी नाम के ऐप के जरिए रिहान और मंसूर अली नाम के युवकों के संपर्क में आई थी। एक दिन रिहान ने उसको प्रपोज किया। इसके बाद रिहान ने एक दिन लड़की से आपत्तिजनक हालत में वीडियो कॉल करने को कहा। आरोपी ने युवती की वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद युवती को ब्लैकमेल करने लगा। युवती से 4 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी रिहान और मंसूर अली पहले भी कई युवतियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर चुके हैं। दोनों आरोपी हैदराबाद और छत्तीसगढ़ के हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   135 दिन से धरने पर बैठे लैब टेक्नोलॉजिस्ट, सरकारी अस्पतालों की लैब को लेकर फिर उठे सवाल; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440