आखिरकार सब्र का फल मिल ही गया विधायक बंशीधर भगत को…

खबर शेयर करें

-बंशीधर भगत को मिली उत्तराखण्ड राज्य के भाजपा प्रदेश पद की जिम्मेदारी
-भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे हैं कालाढूंगी विधायक श्री भगत

समाचार सच, देहरादून (अजय चौहान)। कहते है ना कि सब्र का फल मीठा होता हैं। आज यह बात कालाढूंगी क्षेत्र के विधायक बंशीधर भगत के ऊपर सही साबित हो गयी है। यहां उत्तराखण्ड भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेताओं की गहन मंथन के बाद विधायक बंशीधर भगत को आखिरकार सब्र का फल मिल ही गया। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी हैं। इधर श्री भगत के अध्यक्ष पद मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी हैं।

ज्ञात हो कि राज्य में त्रिवेन्द्र सरकार में किन्हीं कारणों से विधायक बंशीधर भगत को कैबिनेट में स्थान नहीं मिल पाया था। लेकिन श्री भगत ने उस समय संयम रखा और राज्य में निकाय, लोकसभा, पंचायत सहित आदि चुनाव में अपना पूरा योगदान दिया। इन सभी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को अपनी कड़ी मेहनत से विजयीश्री दिलवायी थी। उन्हीं सबका फल आज श्री भगत को मिला हैं।

प्रांतीय मुख्यालय में हुई बैठक में बंशीधर भगत को सर्वसम्मति से इस पद पर चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मेघवाल ने उनके की घोषणा की। उत्तराखंड भाजपा के मुखिया पद की दौड़ में बंशीधर विधायक पहले से ही अकेले दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए थे। इसके बाद गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर भी लग गई है। बंशीधर भगत भाजपा के आठवें प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।

यह भी पढ़ें -   सीने और गले की जलन के मुख्य घरेलू उपाय

वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव हुआ, जिसमें बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद बंशीधर भगत के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष बंसीधर भगत को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की।

ज्ञात हो कि पार्टी के सियासी हलकों में गर्म चर्चाओं में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा था। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण भगत के पक्ष में माने जा रहे थे। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के भाई कैलाश शर्मा का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया था। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की सूचना की सरगर्मी के बीच वह बुधवार देर शाम देहरादून के लिए रवाना हो गए थे। पहले उनकी ताजपोशी की संभावना जताई जा रही थीं।

यह भी पढ़ें -   विपक्ष का रवैया आधी आबादी के साथ अन्याय: सांसद अजय भट्ट

इधर बुधवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने विधायक भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और विधायक के पक्ष में नारेबाजी की। अब उनकी ताजपोशी के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक भगत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी संगठन की अच्छी समझ है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत बनेगी।

वर्ष 2000 से अब तक के प्रदेश अध्यक्षों के नाम:

पूरन चंद शर्मा – 2000 से 2002, मनोहर कांत ध्यानी – 2002 से 2003, भगत सिंह कोश्यारी – 2003 से 2007, बच्ची सिंह रावत – 2007 से 2009, बिशन सिंह चुफाल – 2009 से 2013 , तीरथ सिंह रावत – 2013 से 2015 व अजय भट्ट – 2015 से 2020 शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440