हल्द्वानी में अनियंत्रित डंपर ने मासूम को कुचला, आक्रोशित लोगोें ने नशे में धुत चालक की लगाई धुनाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राजपुरा गौला निकासी गेट में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर ने मासूम को कुचल दिया। जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर लेकर भाग रहे नशे में धुत चालक को लोगों ने दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की धुनाई लगाई और डंपर में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मूलरूप से दरियाबाद बाराबंकी निवासी प्रमोद कुमार उर्फ किरन का परिवार यहां राजपुरा, टनकपुर रोड में कंजड़ बस्ती में रहता है। बताया जाता है कि सोमवार की प्रातः प्रमोद व उसकी पत्नी पूजा कूड़ा बीनने चले गये। इस बीच अन्य बच्चों के साथ उसके बच्चे गौला गेट के पास खेलने लगे। इस बीच प्रमोद के 6 वर्षीय पुत्र नितिन जय को अनियंत्रित गति से आ रहे रेता-बजरी से भरे डंपर संख्या यूपी 01-5731 ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद चालक डंपर लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे गौला नदी की ओर से आ रहे मुकुल, अभिषेक, बंटी, रितिक व अजय नामक युवकों ने कुछ दूरी पर घेराबंदी कर रोक लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही मृतक के परिवारजन व बस्ती के लोग आक्रोशित हो गये। इन लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए चालक की धुनाई लगाने के साथ ही डंपर में पथराव शुरू कर दिया। डंपर को बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने के साथ ही पहियों की हवा निकाल दी गई। इस बीच कोतवाल संजय कुमार, बनभूलपुरा एसओ मोहम्मद युनूस, राजपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी व जवाहर नगर चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। इस घटना से गुस्साये बस्ती के लोग डंपर चालक को मौके पर बुलाने व राजपुरा गौला गेट को तत्काल बंद कराने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि चालक नशे की हालत में क्षेत्र में वाहनों को बेतरतीब ढ़ंग से दौड़ाते हैं। जिसके चलते आये दिन क्षेत्र में हादसे होते रहते हैं। लेकिन इन चालकों पर कानूनी कार्यवाही की जहमत पुलिस नहीं उठा रही है। इस बीच लोगों ने डंपर को आग लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस आक्रोघ्शित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक कुंवर पाल पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी मबई जडेल थाना शीशगढ जिला बरेली को हिरासत में ले लिया गया। चालक नशे की हालत में बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440