समाचार सच, हल्द्वानी। बीते दिनों मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के पिता ने शव की पहचान की है। बता दें कि बीती 10 नवम्बर को प्रेम टॉकीज के समीप निर्माणाधीन कॉम्पलैक्स में एक युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करवाया। इधर आज मृतक की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक के पिता एचएमटी कॉलोनी, रानीबाग निवासी नन्दकिशोर पलड़िया ने शव की पहचान अपने 25 वर्षीय पुत्र वासुदेव पलड़िया के रूप में की है। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी था। पुलिस अब संभावना जता रही है कि अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की मौत हुई होगी।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


