दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

-उक्त मामले के पांचों आरोपियों को 14 दिन की रिमांड में जेल

समाचार सचए नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को इलाज के लिए लखनऊ से एयरलिफ्ट करके दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इधर पुलिस ने उक्त मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस बीच हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि पीड़िता लगातार अपने भाई से कह रही है कि आरोपियों को मत छोड़ना। पीड़िता फिलहाल वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर्स का कहना है कि पीड़िता की हाल लगातार बिगड़ती जा रही है। पीड़िता अभी बर्न वॉर्ड में भर्ती है।

चिकित्सकों के मुताबिक पीड़िता करीब 90 फीसदी जल गई है। डॉक्टर्स का कहना है कि अगले 72 घंटे तक कुछ भी नहीं कह सकते हैं। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। योगी सरकार ने घोषणा की है कि पीड़िता के इलाज में आने वाला सारा खर्च सरकार वहन करेगी।

इधर पीड़िता ने बयान दिया है कि गुरुवार तड़के 4 बजे वह रायबरेली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने बैसवारा बिहार रेलवे स्टेशन जा रही थी। गौरा मोड़ पर गांव के हरिशंकर त्रिवेदीए किशोर शुभमए शिवमए उमेश ने उसे घेर लिया और सिर पर डंडे से और गले पर चाकू से वार किया। इस बीच वह चक्कर आने से गिरी तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने यूपी के डीजीपी ओपी सिंह को नोटिस जारी कर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले में पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर आड़े हाथों लिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440