उत्तराखण्ड में दिवाली पर घरों को रोशन रखने के लिए यूपीसीएल ने की विशेष तैयारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दिवाली पर इस बार आपके घरों को रोशन रखने के लिए यूपीसीएल ने विशेष तैयारी का दावा किया है। इसके तहत एक ओर जहां 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदी गई है तो वहीं 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं

यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिवाली के दौरान उद्योगों में खपत घट जाती है। घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत बढ़ जाती है। इसके लिए उन्होंने इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से एडवांस में 150 मेगावाट बिजली खरीदी है।दिवाली के दौरान बिना बड़ी वजह कोई भी कर्मचारी या अधिकारी अपना दफ्तर नहीं छोड़ पाएंगे। सभी के अवकाश रद्द किए गए हैं। दिवाली के दौरान फॉल्ट आने पर उसे निश्चित समयावधि में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। निगम मुख्यालय से इस दौरान बिजली आपूर्ति, फॉल्ट की पूरी निगरानी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440