समाचार सच, हल्द्वानी। मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाले एबीवीपी (ABVP) के कार्यक्रम के विरोध में छात्र संघ अध्यक्ष कॉलेज बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई। इससे कॉलेज प्रबंधन के साथ ही शासन-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन एमबीपीजी (MBPG College) महाविद्यालय परिसर में होने की खबर से आक्रोशित छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया (Rashmi Lamgadia) शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे कॉलेज के लाल बहादुर शास्त्री बहुद्देशीय भवन के छत पर चढ़ गई। इस सूचना से कॉलेज प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह (City Magistrate Richa Singh) , एसपी अपराध व यातायात डॉ जगदीश चन्द्र (Dr Jagdish Chandra) , एसपी सिटी हरबंस सिंह (Harbans Singh) दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और मान-मनोव्वल के दौर शुरू हो गया। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी छात्र संघ अध्यक्ष छत से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। उनके साथ तीन समर्थक भी कॉलेज की छत पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी छात्र संघ अध्यक्ष को छत से नीचे उतारने की जुगत में जुटे हुए हैं।
Uproar in MBPG College – Student union president climbed to the roof of the college building, this is the demand



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



