स्मैक लाकर महंगे दामों बेचकर कमाता था मुनाफा, चढ़ा पुलिस हत्थे, 17.15 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने रविवार को एक अभियुक्त को 17.15 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहर से स्मैक खरीद के लाकर यहां महंगे दामों में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।

काठगोदाम थाना पुलिस और एएनटीएफ ने नशे के खिलाफ संयुक्त चैंकिग अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में रविवार को चैंकिग अभियान के काठगोदाम थाना क्षेत्र चंबल पुल दमुवाढूंगा क्षेत्र में दौरान टीम ने एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 17.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम नवीन पाण्डे पुत्र शिवदत्त निवासी शिवपुरी थाना काठगोदाम बताया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, सिपाही अमनदीप सिंह, राजेंद्र जोशी, अरविंद कार्की और भुवन चंद्र शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की डॉ. नीलिमा बुधानी की बड़ी उपलब्धि, भारत सरकार ने तकनीकी डिजाइन को दिया पंजीकरण
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440