बरेली से लाकर हल्द्वानी में करता था स्मैक की तस्करी, आया पुलिस की गिरफ्त में, लाखों की स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

Used to smuggle smack in Haldwani by bringing it from Bareilly, got caught by police, smack worth lakhs recovered

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में नशे का कारोबार दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है। काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की टीम को एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत काठगोदाम थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को एक सफलता मिली है। बरेली के स्मैक तस्कर को काठगोदाम पुलिस और एस.ओ.जी की संयुक्त टीम ने लाखों की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

रात्रि चैकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी
यहां बहुद्देशीय भवन के सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि काठगोदाम थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में रात्रि चैकिंग अभियान पर थी तभी आती हुए एक बाइक संख्या यूपी 25 डीसी-3486 को रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर टीम ने घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर बाइक को रोक लिया। तलाशी में बाइक सवार के कब्जे से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम सुरेश मोर्य पुत्र राम मोर्य निवासी 258 अशोक नगर, पोस्ट मणिनाथ, सुभाष नगर जिला बरेली बताया।

यह भी पढ़ें -   मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश-आंधी का दौर; उत्तराखंड को लेकर भी आया अपडेट

आरोपी बरेली से लाकर करता था स्मैक की सप्लाई
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लंबे समय से स्मैक कारोबार को अंजाम दे रहा है। वह बरेली से स्मैक लाकर हल्द्वानी व आस- पास के पहाड़ी क्षेत्रों में सप्लाई करता है। पूछताछ में तस्कर के अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए हैं। जिनके आधार पर पुलिस इन तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र

सफलता प्राप्त करने वाली टीम में
सीओ भूपेंद्र धोनी, काठगोदाम एसओ प्रमोद पाठक, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह, मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम, हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह, कांस्टेबल करतार सिंह, अशोक सिंह शामिल रहे।

सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम को मिला 5 हजार का इनाम
बरामद चरस की कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है, इस बरामदगी के लिए एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440