यूएसनगर पुलिस को मिली सफलता, करीब पांच लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 1 किलो से अधिक चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। वह ऑल्टो कार से चरस की तस्करी कर रहा था। बरामद चरस की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रहा है। एसएसपी ने पुलिस टीम हेतु की गई 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा दिये गये निर्देशों व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के निर्देशन में थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस एंव एसओजी की संयुक्त टीम मंगलवार को चैकिंग कर रही थी।

इस दौरान अभियुक्त अक्षय प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मजूली पो0 पहाड़पानी जिला नैनीताल को 1.002 किलोग्राम अवैध चरस के मय अल्टो कार सं. यूके 04 एजी 5465 के गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड राज्यसभा सीट पर भाजपा का दांव, नैनीताल के दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार; 16 अक्टूबर को मतदान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440