उत्तराखंड: ऑन ड्यूटी दिखा गायब मिले शिक्षक पर बड़ी कार्यवाही

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के विकास नगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां त्यूनी के विकासखंड चकराता में तैनात 3 शिक्षक रजिस्टर में हाजिरी लगाकर स्कूल से अनुपस्थित मिले, जिस पर बीईओ चकराता ने आपत्ति जताते हुए एक शिक्षक का जनवरी का वेतन रोकने तथा 2 शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें, चकराता की बीईओ पूजा नेगी दानू में शुक्रवार को करीब 13 विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय दौधा के हेड विजय कुमार, जूनियर हाई स्कूल गबेला के प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र बड़ौनी और प्राथमिक स्कूल भेवना के शिक्षक मुकेश कुमार ने खुद को ऑन ड्यूटी दर्शाया हुआ था और स्कूल से गायब थे।

बीईओ ने बताया कि, जूनियर हाई स्कूल गबेला के प्रधानाचार्य उनके तीसरे निरीक्षण में भी अनुपस्थित मिले, लिहाजा उनका जनवरी महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है, जबकि अन्य शिक्षकों के एक-एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा

Uttarakhand: Big action on teacher found missing while on duty

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440