उत्तराखण्ड: डीडीहाट के भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

खबर शेयर करें

Uttarakhand: BJP MLA from Didihat received death threats, police probing the matter

समाचार सच, पिथौरागढ़/डीडीहाट। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट से भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल (BJP MLA Bishan Singh Chufal) को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। आपको बता दें कि पूर्व में विधायक बिशन सिंह चुफाल उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। साथ ही दो-दो बार भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

डीडीहाट पुलिस को दी तहरीर में भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया गया है कि उन्हें 21 जनवरी को एक फोन आया था। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है। साथ ही एसएमएस के जरिए उन्हें गाजर मूली की तरह काटने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में 14,857 शिक्षार्थियों को उपाधि, 36 मेधावियों को स्वर्ण पदक

तहरीर में आरोप है कि पिथौरागढ़ तहसील के खूना गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसे इस तरह की धमकी दी है। विधायक का कहना है कि धमकी देने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का का है। इस धमकी के बाद से विधायक को जान का खतरा पैदा हो गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह का इस मामले में बताया है कि विधायक श्री चुफाल की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज किया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 निरीक्षकों के तबादले; महिला अधिकारी भी शामिल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440