उत्तराखण्ड बोर्ड 10वीं-12वीं 2024 एग्जामः परीक्षा की डेट जारी, 2 मिनट में जानिए डिटेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 2024 के लिए कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक परीक्षा 27 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय देहरादून के सभागार में सभापति, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की अध्यक्षता में वर्ष 2024 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के निर्धारण हेतु परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर (नैनीताल) द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिट की सैद्धान्तिक परीक्षाएं दिनांक 27 फरवरी, 2024 से आरम्भ होकर 16 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। वहीं, प्रैक्टिकल 16 जनवरी 2024 से शुरू होंगे, जो 15 फरवरी के बीच चलेंगे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्वक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   22 जून 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में परिषद् के सभापति सीमा जौनसारी, सचिव डॉ० नीता तिवारी, अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) महावीर सिंह बिष्ट एवं परीक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आगे देखिए डेट शीट

यह भी पढ़ें -   योग संगम-2026 में ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ का संदेश, 50 प्रतिभागियों ने किया अभ्यास
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440