समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर परीक्षा का परीक्षाफल 27 या 28 जुलाई को घोषित कर सकता है। इन तारीख पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मोहर लगानी है। सूत्रों के अनुसार शिक्षा मंत्री इस बारे में शनिवार को फैसला ले सकते हैं।
ज्ञात हो कि उत्तराखंड बोर्ड 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच परीक्षाफल की घोषणा करने को तैयार है। बोर्ड ने उक्त तिथियों में से किसी एक दिन परीक्षाफल घोषित करने की अनुमति शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मांगी है। अगर शिक्षा मंत्री से हरी झंडी मिली तो 27 जुलाई को बोर्ड मुख्यालय रामनगर में शिक्षा मंत्री परीक्षाफल की घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल शिक्षा मंत्री के मुताबिक बोर्ड परीक्षाफल घोषणा की तिथि पर अंतिम फैसला शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












