उत्तराखण्डः नौकरी दो-नशा नहीं अभियान के तहत कांग्रेस चार को करेगी सचिवालय कूच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस ने एक बार फिर बेरोजगारी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। युवा कांग्रेस ने नौकरी दो, नशा नहीं अभियान के तहत आगामी 4 दिसंबर को सचिवालय कूच करने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवि चौहान और प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने संयुक्त रूप से इस अभियान का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से सरकार पर रोजगार के मुद्दे पर दबाव बनाया जाएगा। यह अभियान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी शुरू किया जाएगा, जिसकी रणनीति तैयार कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -   पलटन बाजार के प्रतिष्ठित शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इससे बेरोजगार युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे समाज में अपराध और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार रोजगार देने के नाम पर केवल धोखा कर रही है और नशे के तस्करों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठा रही है।

यह भी पढ़ें -   24 घंटे का खतरा! 21 राज्यों में मौसम का कहर, 80KM/H की रफ्तार से आएगा तूफानी अंधड़, IMD का बड़ा अलर्ट

शिवि चौहान ने बताया कि 4 दिसंबर को आयोजित सचिवालय कूच में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें हाल ही में नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी शामिल होंगे। यह अभियान हर जिला और विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440