उत्तराखण्डः पानी की टंकी के खंडहर में लापता युवक का शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून जिले के सेलाकुई थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बहादुरपुर पानी की टंकी के पास स्थित एक पुराने खंडहरनुमा कमरे में तीन दिनों से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रोहित नेगी के रूप में हुई है, जो 14 जनवरी से लापता था।

जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी को रोहित के भाई दीपक नेगी, निवासी मधुकर विहार, ने सेलाकुई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दीपक ने बताया कि रोहित 14 जनवरी की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच घर से कंपनी जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसी दौरान पुलिस और परिजन रोहित की तलाश में जुटे हुए थे कि बहादुरपुर पानी की टंकी के पास एक पुराने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के भीतर रोहित का शव फंदे से लटका मिला। शव पर दो-तीन दिन पुराने चोट के निशान भी पाए गए, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर सियासत गरम, कांग्रेस का मौन प्रदर्शन

सूचना मिलते ही सेलाकुई थाना पुलिस के साथ एफएसएल की फील्ड यूनिट टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला

सेलाकुई थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440