उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Education Department released the calendar of holidays in schools

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर किया जारी शिक्षा विभाग (Uttarkhand Education Department) की ओर से स्कूलों में नए साल 2023 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

उत्तराखंड शिक्षा विभाग (Uttarkhand Education Department) की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अभी नहीं थमेगा बारिश का दौर, 1 सितंबर तक बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440