उत्तराखंड बिजली बिल स्कैम: बिजली काटने वाला फ्रॉड मैसेज आए तो हो जाए सावधान, नहीं तो लग जाएगी लाखों की चपत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में अब साइबर ठगों ने आम जनता के साथ ठगी करने का नया तरीका खोज निकाला है। इसमें अब सरकारी विभाग के लोगों को ही ठगी के मैसेज भेजे जा रहे हैं। राज्य के ऊर्चा सचिव को बिजली कनेक्शन काटने (power disconnection) का जब मैसेज मिला तो वह भी हैरान रह गये।

ऊर्जा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम (R. Meenakshi Sundaram) को साइबर ठगों (cyber thugs) की ओर से एक मैसेज आया है। इसमें उन्हें बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेजा गया। साइबर ठगों द्वारा भेजे गए इस मैसेज में कहा गया कि पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट न होने से आपका बिजली कनेक्शन रात को काट दिया जाएगा। साथ ही जल्द से जल्द अपने इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से संपर्क करने को कहा गया। इस मैसेज में एक फोन नंबर भी दिया गया है, जिसमें संपर्क करने को बात कही गई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

मोबाइल में मैसेज भेजकर ठगी को देते है अंजाम
आज के समय में साइबर ठग किसी को भी अपना निशाना आसानी से बना सकते हैं। ठगी को लेकर वे अक्सर नए-नए जाल बुनते रहते हैं। ऐसे में वो फर्जी मैसेज भेजकर अकाउंट से आपकी रकम को हड़प लेते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। साइबर क्राइम (cyber crime) से जुड़े लोगों ने एक बार में ही लाखों रुपये तक की रकम साफ कर डाली हैं।

जहां साइबर ठग अकसर मोबाइल पर कोई लिंक भेजते हैं। उस लिंक पर क्लिक करते ही आपके अकाउंट में पड़ी राशि चली जाती है। साइबर ठगी से जुड़े लोग बिजली बिल (electricity bill), बैंक अकाउंट (bank account) या पैन डिटेल (PAN details) को अपडेट करने लेकर मैसेज भेजते हैं। इसी का सहारा लेकर वह ठगी का जाल बुनते हैं। सरकार समय-समय पर ठगी को लेकर लोगों को अलर्ट करती रहती है।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

वहीं, पिछले कई महीनों से साइबर क्राइम से जुड़े लोगों के हौसले बेहद बढ़ गए हैं। मंत्री से लेकर सरकारी अधिकारियों के मोबाइल पर फर्जी मैसेजे के लिंक भेज कर वह लाखों-करोड़ों रुपये एक बार में कमाना चाहते हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस तंत्र में मुस्तैदी से तैनात है। हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जहां साइब क्राइम के ठगों का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कई ठगों को गिरफ्तार भी किया है। ये साइबर क्राइम से जुड़े ठग सॉफ्टवेयर इंजीनियर होते हैं, जो घर बैठे लोगों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर शिकार करते हैं।

Be careful if you get a fraud message of cutting electricity, otherwise you will be hit by lakhs

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440