उत्तराखण्डः रुड़की में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की।
पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार देर रात चार मोटरसाइकिलें कांवड़ पटरी मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान सभी बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में फर्जी नहीं, नियमविरुद्ध पाए गए जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, डॉक्टर का SC सर्टिफिकेट निरस्त

अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अयान (18) पुत्र शहजाद निवासी बिझोली, कोतवाली मंगलौर, राजू (24) पुत्र कदम सिंह और राजीव (18) पुत्र मोल्हड़ सिंह निवासी रहमतपुर, कोतवाली पिरान कलियर के रूप में हुई है।

हादसे में घायल आदित्य चंद्रा (25) पुत्र सुरेंद्र निवासी खंजरपुर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चारों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत की बात सामने आई है। हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440