उत्तराखण्ड को मिले 40 नर्सिंग अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी अंतिम चयन परिणाम के बाद वेटिंग लिस्ट में शामिल 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 40 और नर्सिंग अधिकारी मिल गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी चयनित नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतरिकरण में अपना अहम योगदान देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि इन नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेशभर के विभिन्न अस्पतालों में तैनाती दी गई है और इनकी सेवाएं राज्य के स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

यह भी पढ़ें -   वुड्लैंड्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के जरिए 1564 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके सापेक्ष बोर्ड ने 1411 अभ्यर्थियों का चयन किया, जिनमें से 1394 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र पहले ही जारी कर दिए गए थे। इसके बाद, ज्वाइनिंग न करने वाले अभ्यर्थियों के स्थान पर वेटिंग लिस्ट में शामिल 40 अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

इन चयनित नर्सिंग अधिकारियों को पिथौरागढ़ जिले में 8, पौड़ी में 6, अल्मोड़ा में 5, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और नैनीताल में 4-4, देहरादून में 2 और उत्तरकाशी, बागेश्वर, और चम्पावत में 1-1 नर्सिंग अधिकारी की तैनाती दी गई है।

पहले से नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों की तैनातीः
इससे पहले, 1394 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया था। इन जिलों में चमोली (128), उत्तरकाशी (116), टिहरी (111), रुद्रप्रयाग (69), पौड़ी (231), हरिद्वार (73), देहरादून (59), ऊधमसिंह नगर (74), पिथौरागढ़ (97), नैनीताल (146), बागेश्वर (61), चम्पावत (76) और अल्मोड़ा (153) जिले शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440