उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड ने किया ब्लाक तो नाराज छात्र ने उठाया ये खौफनाक कदम…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश मे दिन प्रतिदिन आत्महत्याओं के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। वही देहरादून से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती से बातचीत बंद होने से खफा बीटेक के एक छात्र ने उसे वीडियो कॉल लगाई और उसके सामने ही फांसी पर झूल गया। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुभम पुत्र रविंद्र प्रताप सिंह निवासी मुजफ्फरपुर मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह प्रेमनगर क्षेत्र के तुलाज इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। शुभम एक युवती से प्यार करता था। लेकिन, कुछ दिन पहले युवती ने शुभम से बातचीत बंद कर दी और उसे ब्लॉक कर दिया। इस बात से वह काफी परेशान रहने लगा। शुभम क्षेत्र के एक हॉस्टल में अपने साथी के साथ रहता था। बीती रात उसका साथी रात में खाना खाने के बाद बाहर घूमने चला गया। इसके बाद शुभम ने अपने स्टेटस पर हाथ की नस काटने की फोटो लगाई और युवती से प्यार करने की बात लिखी।

युवती ने तो ब्लॉक किया था लेकिन यह स्टेटस उसकी दोस्तों ने देखा। इसकी जानकारी युवती को दी तो उसने अनब्लॉक किया और शुभम को फोन लगाया। युवती ने शुभम से इस तरह की हरकत न करने को कहा। युवती ने कहा कि इस तरह से तुम उसे ब्लैकमेल कर रहे हो। जिस पर शुभम गुस्सा हो गया। उसने पास में रखी एक रस्सी ली और पंखे से बांधकर फांसी लगा ली। घबराई युवती ने उसके साथी को फोन किया। साथी जब तक पहुंचता तब तक वह फंदे पर लटक गया। अन्य साथियों ने पुलिस को फोन किया और दरवाजा तोड़कर शुभम के शव को फंदे से उतारकर ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा

एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में उसके साथियों से पूछताछ की गई है। शुभम के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हालाकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन

Uttarakhand: Girlfriend blocked and angry student took this dreadful step…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440