उत्तराखण्ड को मिले 126 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के तहत नियुक्त किए गए 126 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण इकाई के रूप में गांवों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने राज्य सरकार की विकास योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गांवों और शहरों के विकास पर समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, उन्होंने हाल ही में विधानसभा में पारित भू-कानून का भी जिक्र किया, जिसे राज्य की पहचान और संपत्ति की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी.एस. वर्मा, पंचायतीराज सचिव चंद्रेश यादव और निदेशक निधि यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440