उत्तराखण्डः राजस्थान के यात्रियों से भरी इनोवा 200 मीटर गहरी खाई से गंगा में गिरी, दो की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें

एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग का सर्च अभियान जारी

समाचार सच, टिहरी/गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग थाना क्षेत्र के चकासा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गंगा होटल दर्शन के समीप एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनोवा कार (वाहन संख्या RJ 08 TA 5433) अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद वाहन तेज बहाव वाली गंगा नदी में समा गया। दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला इकाइयों से तीन टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

प्राथमिक जांच में वाहन में सवार लोग राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एसडीआरएफ और पुलिस ने एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नदी किनारे से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान दो लोगों के शव भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   रुद्रप्रयाग की खाई बनी काल! कुछ ही पलों में मौत की गहराई में समाया डंपर, दो परिवारों की बुझ गई जिंदगी

अधिकारियों के अनुसार, वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। संभावित लापता लोगों की तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा गंगा तट तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने आमजन से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है। दुर्घटना के कारणों और वाहन में सवार अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440